12 और  21  दिसम्बर को लोक अदालत
12 और 21 दिसम्बर को लोक अदालत

12 और 21 दिसम्बर को लोक अदालत

नई टिहरी, 25 नवम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला अदालत और वाह्य न्यायालय कीर्तिनगर व नरेंद्रनगर में 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत व 21 दिसम्बर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज अशोक कुमार ने दी। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों का निस्तारण और विशेष लोक अदालत में मोटर व्हीकल एक्ट, पुलिस एक्ट, माइनस एंड मिनरल एक्ट, डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट, जिला पंचायत राज एक्ट, एक्साइज एक्ट, फॉरेस्ट एक्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व सेक्शन 125 से 128 सीआरपीसी के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in