
नई टिहरी, 25 जुलाई (हि.स.)। स्थानीय व्यापारी भगत सिंह चौहान (64) निवासी बुडोगी गांव की बीती रात हदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर नई टिहरी, बौराड़ी के व्यापारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। स्व. भगत सिंह पूर्व में नई टिहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके है, तथा वर्तमान समय में वह व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनका अंतिम संस्कार कोटी कॉलोनी स्थित घाट पर किया गया। वे अपने पीछे भरपूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, व्यापार मंडलध्यक्ष राजेश डियूडी, सभासद विजय कठैत, स्वयंवर चौहान, कर्म सिंह तोपवाल, अब्दुल अतिक, प्रकाश डोभाल, अनुज जैन, मायाराम थपलियाल, धर्मानंद डोभाल, प्रकाश सेमवाल, डॉ. जेपी बहुगुणा, अबरार अहमद, शीशराम थपलियाल, रतन सिंह पंवार, उदय रावत, संजय रतूड़ी, भूपेंद्र चौहान, भगवान सिंह रावत, उदय रावत, प्रताप राणा, जयपाल तोपवाल आदि ने दुख जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/-hindusthansamachar.in