हिन्दू समाज का उत्थान एवं कुरीतियों को समाप्त कर समरसता लाना विहिप का मुख्य उद्देश्य: अम्बरीष सिंह
हिन्दू समाज का उत्थान एवं कुरीतियों को समाप्त कर समरसता लाना विहिप का मुख्य उद्देश्य: अम्बरीष सिंह

हिन्दू समाज का उत्थान एवं कुरीतियों को समाप्त कर समरसता लाना विहिप का मुख्य उद्देश्य: अम्बरीष सिंह

प्रयागराज, 10 दिसम्बर(हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) अपनी स्थापना के बाद से लगातार हिन्दू समाज के एकत्रीकरण एवं मान बिंदु की रक्षा के लिए अनवरत कार्य कर रहा है। हिन्दू समाज का उत्थान एवं व्याप्त सभी कुरीतियों को समाप्त करके सामाजिक समरसता का माहौल तैयार करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें गुरुवार को विहिप के प्रान्त कार्यालय केसर भवन में धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश पूर्वी के संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रयास से अनेक सेवा कार्य विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हैं। वेद विद्यालय, गौशालाओं का संचालन संगठन के प्रयास से हो रहा है। अनेकों रोजगार केंद्र एवं चिकित्सा केंद्र आदिवासी, वनवासी क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर भव्य निर्माण के लिए संगठन का प्रयास सफल हुआ। संगठन समय-समय पर हिंदुओं की मान बिंदु की रक्षा के लिए अनेकों अभियान एवं कार्यक्रम चलाता है, जिसकी पहचान हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए पूरी दुनिया में बनी है, जिसका कार्य दुनिया के 42 देशों में है। संगठन के विस्तार से ही हिंदू समाज के सभी समस्याओं का हल संभव है। काशी प्रांत में अनेकों एकल विद्यालय, वेद विद्यालय एवं अन्य प्रकल्प के सम्बन्ध में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने सबके समक्ष विस्तार से आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विमल प्रकाश, रविंद्र मोहन गोयल, डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौर, प्रभा शंकर पांडे, डॉक्टर नीरज अग्रवाल, संजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अशोक मेहता, कृतिका अग्रवाल, अनिल सिंह, सुरेश अग्रवाल, राजलक्ष्मी, आभा सिंह, चित्रा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विजय सिंह मंत्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी, कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in