हिन्दू जनजागृति समिति ने मनाई 18वीं वर्षगांठ, विशेष धर्मसंवाद में समाज के जागृत होने पर जोर
हिन्दू जनजागृति समिति ने मनाई 18वीं वर्षगांठ, विशेष धर्मसंवाद में समाज के जागृत होने पर जोर

हिन्दू जनजागृति समिति ने मनाई 18वीं वर्षगांठ, विशेष धर्मसंवाद में समाज के जागृत होने पर जोर

वाराणसी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। हिन्दूवादी संगठन हिन्दू जनजागृति समिति ने शुक्रवार को अपनी 18वीं वर्षगांठ मनाई। वर्षगाठ पर आयोजित ‘एक कदम हिन्दू राष्ट्र की ओर' विषयक वर्चुअल विशेष धर्मसंवाद में देश में हिन्दू राष्ट्र स्थापना का संकल्प लिया गया। संवाद में हिन्दू धर्म पर होने वाले लगातार आघातों की चर्चा हुई। समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने कहा कि धर्म शिक्षा और धर्माचरण के अभाव के कारण देश में हिन्दू समाज बहुसंख्यक होते हुए भी निरंतर मार खा रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय समिति के प्रेरणास्रोत गुरु डॉ. जयंत आठवले के मार्गदर्शन में हिन्दुओं के लिए विविध माध्यमों से धर्म शिक्षा देना प्रारंभ किया गया। इस माध्यम से हिन्दू धर्माचरणी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन गोरक्षा, घुसपैठ, लव जिहाद, धर्मांतरण, आतंकवाद, नक्सलवाद, पाकिस्तान-बांग्लादेश के अत्याचार पीडित हिन्दू आदि विषयों पर संघर्ष कर रहे हैं। हिन्दू धर्म पर होनेवालेे इन आघातों पर ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना’ ही एकमात्र उत्तर है। संवाद में आपत्कालात में जीवन रक्षा विषयक दो ग्रंथों का लोकार्पण भी हुआ। वर्षगांठ पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी महाराज ने आशीर्वाद रूपी संदेश दिया। संवाद में सनातन संस्था के नीलेश सिंगबाळ,तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह, संपादक सुरेश चव्हाण, श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक आदि ने भी वीडियो संदेश दिया। समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने अतिथियों का स्वागत कर संंस्था के 18 वर्षो के संघर्ष और समाज के लिए दिये गये योगदान को बताया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in