हाथरस गैंगरेप के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किशोरियों ने किया प्रदर्शन
हाथरस गैंगरेप के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किशोरियों ने किया प्रदर्शन

हाथरस गैंगरेप के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किशोरियों ने किया प्रदर्शन

-महिला सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री से गुहार, हस्ताक्षर अभियान भी चलायेगी वाराणसी, 29 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश के हाथरस जिले में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन की आंच वाराणसी भी पहुंच गई है। मंगलवार को रोहनिया के वीरभानपुर गांव के पंचायत भवन पर जुटी आसपास की किशोरियों और महिलाओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। गांव की किशोरियों अनीता, आशा, सोनी ने सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता के दर्दनाक मौत के लिए जिम्मेदार आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। लड़कियों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुहार लगाई। प्रदर्शन में शामिल लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि हाथरस की बेटी को हैवानों ने बलात्कार करके मार डाला। यह केवल एक घटना नहीं है बल्कि हर गांव व शहर में आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा छेड़खानी व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है, हैवानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। महिला संगठन की संयोजक अनीता पटेल ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लाक के गांव-गांव में नुक्कड सभा, रैली, जुलूस, हस्ताक्षर अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in