हाथरस कांड के विरोध में सपा ने कैंडिल मार्च निकाल किया प्रदर्शन
हाथरस कांड के विरोध में सपा ने कैंडिल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

हाथरस कांड के विरोध में सपा ने कैंडिल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

चित्रकूट,29 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप के बाद हुई दलित बेटी की मौत के बाद पूरे देश के साथ-साथ चित्रकूट जिले में भी भारी आक्रोश है। सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओ ने उर्मिला निषाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहा तक कैंडिल मार्च निकाल कर गैंग रेप की शिकार दलित बेटी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। मंगलवार देर शाम सपा द्वारा आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ नेता उर्मिला निषाद ने कहा कि बीती 14 सितंबर को दलित बेटी के साथ दबंग दरिंदो ने सामूहिक बलात्कार किया था। दरिंदों ने उसकी जीभ काट दी थी। उसके गले की हड्डी टूट गई थी क्योंकि बलात्कारियों ने चुन्नी से उसका गला घोटने की कोशिश की थी और उसकी पीठ में भी गहरी चोटें आई थीं। इस लड़की की मौत के बाद देश भर में गुस्सा है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के कारण अपराधियो के हौसले बुलंद है। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश गुंडाराज की आग में जल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार दलित बेटी के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देकर पीड़ित परिवार को न्याय दे। अन्यथा सपा और उग्र तरीके से प्रदर्शन को बाध्य होगी। कैंडिल मार्च में गीता देवी, अफसाना, माया देवी आदि मौजूद रही। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in