हम सत्ता के सहारे राष्ट्र का कर रहे पुनर्निर्माण : मीना चौबे
हम सत्ता के सहारे राष्ट्र का कर रहे पुनर्निर्माण : मीना चौबे

हम सत्ता के सहारे राष्ट्र का कर रहे पुनर्निर्माण : मीना चौबे

भाजपा शहर पश्चिमी विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न प्रयागराज, 12 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को पाथेय देते हुए कहा कि हमारी पार्टी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कार्यकर्ताओं के निर्माण एवं उसके विकास के लिए करती है। क्योंकि कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उन्हीं के संघर्ष एवं त्याग के बल पर हम आगे बढ़कर राष्ट्रवाद के सपने को साकार कर रहे हैं। और हम सत्ता को सेवा के रूप में लेकर राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। हमारे दुश्मन देश आज हमसे लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे : मीना चौबे भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित शहर पश्चिमी विधानसभा के प्रशिक्षण वर्ग वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश का प्रधानमंत्री तक बन सकता है। लेकिन अन्य दलों में ऐसा नहीं है। क्योंकि उनके लिए उनका परिवार ही पार्टी है और हमारे यहां हमारी पार्टी ही परिवार है। हमारे नेता निर्णय लेने में सक्षम हैं जिसका परिणाम है हमारे दुश्मन देश आज हमसे लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। हमारी सरकार का यह अदम्य साहस था जो जनता की भावना को समझते हुए श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण धारा 370, 35ंए आर्टिकल का समाप्त करना, नागरिक संशोधन एवं तीन तलाक कानून का बनाकर देश के विवादित मुद्दों को समाप्त किया। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं बनाई जाती है वह अंत्योदय के आधार पर ही बनती है। जिससे लाभ सीधा समाज के दबे कुचले गरीब परिवार तक पहुंच रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि हमें जनता और सरकार के बीच में सेतु के रूप में कार्य करना है। सर्व समाज को लेकर सर्वव्यापी बनकर काम करना है। संगठन को सक्रिय एवं जीवंत बनाने के लिए हमेशा बैठक कर बूथ एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं संपर्क स्थापित करते रहना है और पार्टी के सभी कार्यक्रम एवं छह पर्वों को बूथों पर ही आयोजित करना है। इसके अलावा हमें अपने बूथों की ग्रेडिंग करना सेक्टर की डायरी बनाना बूथों की व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है और अपने आचार व्यवहार को एक कार्यकर्ता के रूप में रखना है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मुख्य वक्ता मीना चौबे द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ता एक मंत्र के रूप में संकल्प लेकर कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे। कार्यशाला का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। कार्यशाला में कमलेश कुमार, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, डॉ.कीर्तिका अग्रवाल, पदुम जायसवाल, रमेश पासी, राम लोचन साहू, राजेश सिंह, राजन शुक्ला, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, किरण सिंह, आभा, अर्चना शुक्ला, शिखा रस्तोगी, शोभिता श्रीवास्तव संस्कार सिन्हा एवं सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in