सड़क हादसे में मृत पांच लोगों का शव बड़ागांव आया, मध्य प्रदेश में हुआ था हादसा
सड़क हादसे में मृत पांच लोगों का शव बड़ागांव आया, मध्य प्रदेश में हुआ था हादसा

सड़क हादसे में मृत पांच लोगों का शव बड़ागांव आया, मध्य प्रदेश में हुआ था हादसा

वाराणसी, 23 दिसम्बर (हि.स.)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनेई रायपुर गांव में बुधवार को दर्दनाक नजारा रहा। मध्य प्रदेश के सिवनी में सड़क हादसे में मृत गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों व दो महिला परिजनों का शव वाहन से जैसे ही पैतृक आवास पर पहुंचा कोहराम मच गया। पांच शवों को एक साथ देख पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के परिजनों के रूदन और चित्कार से गांव के लोगों की आंखें भी गीली हो गई। हादसे की जानकारी पर आसपास के गांव के लोगों के साथ मृतकों के सगे सम्बंधी भी गांव में पहुंच गये। सभी मृतकों के शव को घर के बाहर चौकी पर रखा गया। हादसे में मृत राधा नामक महिला के शव को मायका वालों को दिखाने के बाद परिजन उसे लेकर चंदौली चले गये। मृतका के ससुराल चंदौली से अन्तिम संस्कार किया गया। चारों शवों को एक साथ मैजिक पर लादकर परिजन मणिकर्णिकाघाट लेकर रवाना हो गये। जहां सभी का अन्तिम संस्कार किया जायेगा। बताते चले, अनेई रायपुर गांव के विजय बहादुर पटेल (45) कर्नाटक में रहते थे। विजय एक माह पूर्व रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आये हुए थे। बीते सोमवार को विजय बहादुर पत्नी रीता देवी (40) पुत्र अजय पटेल (19) परिवार के अन्य सदस्यों राधा पटेल, (31) सुनीता पटेल (30) चांदनी (20) व बहन की बेटी सेजल (04) मासूम प्रखर को लेकर कार से कर्नाटक जा रहे थे। मध्य प्रदेश के सिवनी में कार को तेज रफ्तार किसी वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार विजय उनकी पत्नी,पुत्र,परिजन राधा और सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसे की जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस से मिलते ही मृतक विजय बहादुर के परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े भाई लाल बहादुर पटेल गांव के लोगों के साथ शवों को लेने मध्य प्रदेश पहुंच गये। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in