स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर 51 कुंडी देव यज्ञ का हुआ आयोजन
स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर 51 कुंडी देव यज्ञ का हुआ आयोजन

स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर 51 कुंडी देव यज्ञ का हुआ आयोजन

कानपुर, 23 दिसम्बर (हि. स.)। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा कानपुर द्वारा बुधवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज गोविंद नगर में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर 51 कुंडी देव यज्ञ व शान्ति पाठ के साथ सभा सम्पन हुई। यज्ञ ब्रह्म आचार्य श्रुति कीर्ति जी के नेतृत्व में डॉ प्रीति शुक्ला, प्राची शिवांगी, ज्योति के सहयोग से संपन्न हुआ। 51 कुंडीय यजमान केसरिया उत्तरी के साथ मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे। प्रधान अशोक आनंद ने स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला एक धनाढ्य परिवार में जन्म लेने के पश्चात आप सभी सुख-सुविधाओं को त्याग करके सन्यासी बने और हरिद्वार कांगड़ी क्षेत्र में जहां पहुंचने के लिए नाव द्वारा गंगा पार करके जाना पड़ता था। वहां गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की तथा सकुशलता से उसका निर्माण व संचालन किया। स्वामी श्रद्धानंद जी ने शुद्धि आंदोलन भी चलाया तथा हजारों लोगों की शुद्धि करा कर घर वापसी कराई। दिल्ली के चांदनी चौक में अंग्रेज सेना के समक्ष सीना खोल कर खड़े हो गए गोली मारो अंग्रेजों को पीछे हटना पड़ा। हंसपुरम आर्य समाज मंत्री प्रत्यूषद्विवेदी ने बताया महायज्ञ से वातावरण एवं पर्यावरण शुद्ध होता है। पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ की अपनी ही महत्ता है।यज्ञ के पश्चात जगत के पुरुषार्थी जनों का जिन्होंने करोना काल में समाज की बढचढ़कर सेवा की हनुमान प्रसाद, विनोद श्रीवास्तव, अनिल पुरवार, अशोक पुरी, राम जी आर्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद आर्य बेटियों सहित कई बालिकाओं का यज्ञोपवीत संस्कार भी हुआ मंच का संचालन मंत्री अशोक आनंद ने किया एवं नगर की सभी आर्य समाज के सदस्य उपस्थित हुए। इस मौके पर सुरेन्द्र गेरा, सुनीता आनन्द, हंसपुरम आर्य समाज मंत्री प्रत्यूषद्विवेदी, शिव बालक, अनिल चोपड़ा, चन्द्रकान्ता, दीपक, दिव्य, शुभ कुमार, रावल, सुभाष आर्य, शम्मी, रंजना आदि उपस्थित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in