स्वयं सहायता समूहों को गति देने के लिए प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना
स्वयं सहायता समूहों को गति देने के लिए प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

स्वयं सहायता समूहों को गति देने के लिए प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

- समूह की महिलाओं की समस्याओं का करेंगे निराकरण, हेल्पलाइन नम्बर जारी जालौन, 16 जून (हि.स.)। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को गति देने व उन्हें मजबूत करने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत मुख्यालय पर एक विक्रय केंद्र खोला जाएगा। जिसमें समूहों द्वारा बनाए गए सामानों की बिक्री होगी। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बांटी जाने वाली ड्रेेसें भी यह समूह तैयार करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य इन समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का है। स्वयं सहायता समूहों के नोडल अधिकारी गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में छह हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह पंजीकृत हैं। जिनमें करीब 6 समूह ही सक्रिय हैं। इन समूहों को मजबूती देने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत हर गांव में इनके लिए एक शेड बनाया जाएगा। जहां पर यह समूह अपना काम कर सकेंगे। समूहों द्वारा अचार, मुरब्बा, मास्क, सेनेटाइजर आदि जो भी बनाया जाएगा उसकी बिक्री के लिए मुख्यालय उरई में एक विक्रय केंद्र भी बनाया जाएगा। जहां पर समूहों द्वारा बनाई गई सामग्री की बिक्री होगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि उनके पास 3 सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं। जिन्हें इन समूहों को दी जाएगी। ताकि समूह कपड़े सिलकर बेच सकें। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बांटी जाने वाली ड्रेसें भी समूह तैयार करेंगे। विद्यालयों की प्रबंध समिति से संपर्क कर इन ड्रेसों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले प्राथमिकता के तौर पर कोंच, डकोर, कदौरा, कुठौंद, महेबा ब्लाक को रखा गया है। गुरूवार से डे्रसें बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन स्वयं सहायता समूहों में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का निराकरण समयबद्वता के साथ करायेगे। साथ ही किसी गम्भीर समस्या के आने पर वह उनको मोबाइल नम्बर 775491859, 6394613899, 945117538, 788098466, 0516-25716 पर शिकायत दर्ज करायें। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल शर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in