स्वतंत्रता दिवस पर होगी एबीवीपी की प्रश्नोत्तरी एव फोटोग्राफी प्रतियोगिता
स्वतंत्रता दिवस पर होगी एबीवीपी की प्रश्नोत्तरी एव फोटोग्राफी प्रतियोगिता

स्वतंत्रता दिवस पर होगी एबीवीपी की प्रश्नोत्तरी एव फोटोग्राफी प्रतियोगिता

झांसी, 10 अगस्त (हि.स.)। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झांसी महानगर द्वारा 74वंे स्वतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और विभाग संगठन मंत्री अजय यादव के नेतृत्व में सोमवार को हुई आॅनलाइन बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें एबीवीपी के विभिन्न आयामों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आॅनलाइन प्रश्नोत्तरी व फोटोग्राफी के कार्यक्रम तय किए गए। महानगर महामंत्री जया श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर इकाई के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता स्वतंत्रता संग्राम 1857 से लेकर 1947 के इतिहास पर होगी। प्रश्नोत्तरी का विषय शहीदों का बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान है। इसके माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के विषय में जानने को मिलेगा। राष्ट्रीय कला मंच के जिला प्रमुख संस्कृति गिरवासिया ने बताया कि इस अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय तिरंगा मेरा अभिमान देश की पहचान है। इसमें तिरंगे को केंद्रित कर छाया चित्र आमंत्रित किए गए हैं जो कैमरे या मोबाइल दोनों में से किसीे से भी लिए गए हो। जिला मीडिया प्रभारी जयवर्धन मिश्रा ने बताया कि मीडिया आयाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. कौशल त्रिपाठी, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख अजय शंकर तिवारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा, प्रदेश सहमंत्री वेद श्रीवास्तव, विभाग सह संयोजक मनेंद्र गौर, मीडिया विजन प्रमुख डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, मीडिया प्रमुख हर्षदीप अरोरा, अंजलि कुशवाह, जयदीप सोनी, समरेंद्र प्रताप सिंह, तरुण खत्री, यशराज श्रृंगऋषि, प्रियंका वाल्मीकि, शादाब खान आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in