स्वतंत्र देव सिंह की प्रभु से की प्रार्थना, राज्य के गांव गरीब किसान को खुशहाल रखें
स्वतंत्र देव सिंह की प्रभु से की प्रार्थना, राज्य के गांव गरीब किसान को खुशहाल रखें

स्वतंत्र देव सिंह की प्रभु से की प्रार्थना, राज्य के गांव गरीब किसान को खुशहाल रखें

अयोध्या, 19 दिसम्बर (हि.स.) । राम नगरी के सीताराम विवाह महोत्सव में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। रामकोट स्थित रंग महल में आयोजित राम विवाह महोत्सव में विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के मंदिर के शिलान्यास के बाद उत्साह पूर्वक राम बारात निकली है। राम बारात में शामिल होने के लिए अयोध्या आया हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि राज्य के गांव गरीब किसान को खुशहाल रखें। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री देश के किसानों को संबोधित करेंगे। 25 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक और मंडलों पर व्यवस्था की गई है कि किसान प्रधानमंत्री का लोग उद्बोधन सुने। चल रहे किसान आंदोलन में भ्रम की स्थिति लोग पैदा कर रहे हैं। भ्रम अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। किसान योगी और मोदी के साथ खड़ा है, ब्लॉक पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि किसान प्रधानमंत्री को सुन सकें। हिन्दुस्थान समाचार/पवन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in