सेवा सप्ताह में सदर विधायक ने नगर में वृक्ष रोपित किए
सेवा सप्ताह में सदर विधायक ने नगर में वृक्ष रोपित किए

सेवा सप्ताह में सदर विधायक ने नगर में वृक्ष रोपित किए

बांदा,19 सितंबर (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 में जन्म दिवस के अवसर पर जनपद बांदा में लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं सदर विधायक बांदा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अनेक प्रकार के समाज में सेवा करने का काम सदर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत कर रहे हैं। इसी क्रम में सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर बांदा में वृक्ष रोपित किए। वृक्षारोपण की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक से लेकर विद्युत पावर हाउस तक किये गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राकेश गुप्ता दददू,जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना, राममिलन तिवारी, दीपक सिंह गौर, पंकज रैकवार,शिवम शुक्ला, अम्बर दिक्सित, लोकदत्त प्रजापति, सोनू सिंह एवं अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in