सीतापुर : किसानों के समर्थन में उतरी सपा, बड़े नेता घरों में नजरबन्द, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
सीतापुर : किसानों के समर्थन में उतरी सपा, बड़े नेता घरों में नजरबन्द, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

सीतापुर : किसानों के समर्थन में उतरी सपा, बड़े नेता घरों में नजरबन्द, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

सीतापुर, 14 दिसम्बर (हि.स.)। किसान आन्दोलन के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं पर सोमवार को पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रही। सुबह से ही पुलिस, सपा के छोटे-बड़े नेताओं को उनके घर से ही उठाने में पूरी तैयारी से लगी रही। पार्टी कार्यालय के बाहर तो बैरिकेडिंग कर पुलिस बल का भारी जमावड़ा रहा। सोमवार को समाजवादी पार्टी और किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया, प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। रविवार की रात जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज और एसपी आरपी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण किया, यही नहीं देर रात तक एसडीएम सदर अमित भट्ट व सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह नगर की सड़कों पर भारी पुलिस बल के साथ मार्च निकालते रहे। सपा के प्रमुख नेताओं को रविवार रात से ही घरों में नजरबंद कर लिया गया। सुबह कई कार्यकर्ता हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिए गए। विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, महिला मोर्चे की प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती गीता सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यही नहीं सपा के जिला कार्यालय और गांधी पार्क में बैठकर प्रदर्शन करने वाले सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीट कर बसों में बैठा लिया और पुलिस लाइन ले आई। इसके अलावा सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, सेउता से पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन, महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता को उनके आवासों पर ही नजरबंद कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने खैराबाद टोल प्लाजा और कुंवरपुर चेक पोस्ट पर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया था। कुछ किसान संगठन के नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। महोली, मिश्रित, कमलापुर, लहरपुर और बिसवाँ में किसान संगठनों का प्रदर्शन जारी रहा। कई किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा है। लिखे जाने तक हिरासत में लिए गए सभी सपा कार्यकर्ता पुलिस लाइन में रखे गए हैं, जबकि अन्य सभी प्रमुख सपा नेताओं के घर पुलिस का सख्त पहरा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in