सिंचाई व जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष बनाए गए राजीव कुमार सिंह
सिंचाई व जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष बनाए गए राजीव कुमार सिंह

सिंचाई व जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष बनाए गए राजीव कुमार सिंह

लखनऊ, 28 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव टी वेंकटेश ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश सिविल संवर्ग के राजीव कुमार सिंह को प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार सिंह के लखनऊ में अधीक्षण अभियंता से लेकर अभी तक के अनुभव का लाभ विभाग को मिलेगा। श्री सिंह एक मेहनती और जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। बता दें कि सिंचाई विभाग में अभी तक विभागाध्यक्ष रहे बीके निरंजन को प्रमुख अभियंता पद के साथ ही दूसरा विभागीय दायित्व दिया जाएगा। हिंदुस्थान समाचार/ शरद/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in