सरकारी विभागों की जमीनों पर बने कूड़ाघर होंगे विलुप्त,रखे जाएंगे गमले
सरकारी विभागों की जमीनों पर बने कूड़ाघर होंगे विलुप्त,रखे जाएंगे गमले

सरकारी विभागों की जमीनों पर बने कूड़ाघर होंगे विलुप्त,रखे जाएंगे गमले

-विजय नगर के मिलिटरी ग्राउंड से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू गाजियाबाद, 31अगस्त (हि.स.)। महानगर की आबोहवा को ठीक करने और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष कार्य योजना शुरू की है। जिसमें अब महानगर में कूड़ा डलान सेंटरों के अलावा यदि किसी और स्थान पर कूडे़ के ढेर दिखायी दिए तो इसे नगर निगम अभियान चलाकर उठाएगा। यह सरकारी जमीन हो या निजी। साथ ही इन स्थानों को कूड़ा विलोपित बनाने के लिए सैकड़ों की तादाद में गमले रखे जाएंगे ताकि लोग दोबारा वहां पर कूड़ा न डाले और वहां की आबोहवा अच्छी हो सके। इसके लिए जरूरत पड़ी तो सरकारी विभागों से कूड़ा हटाने की अनुमति भी ली जाएगी। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को अपनी नियमित ब्रीफिंग में बताया कि इसके लिए सोमवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। विजय नगर जोन के मिलिटरी ग्राउंड में पडे़ कूड़े का उठान आज शुरू कर दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि महानगर में किसी भी सरकारी विभाग की खाली पड़ी भूमि पर कूड़ा पड़ा दिखायी दिया तो उसे हटाया जाएगा और वहां पर गमले रखवाएं जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम कूड़ा डलान केंद्रों पर पडे़ कूड़े को हटाता है लेकिन अनेक स्थान ऐसे भी हैं जहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। इस कूड़े का आम लोग भी डालती है जिसके चलते ये अच्छे-खासे कूड़ाघर में तब्दील हो गए हैं। शहर की खूबसूरती में दाग जैसे बने गए। इसमें कई जमीनें सरकारी विभागों की हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों की खाली पड़ी भूमि पर यदि कूड़ा पड़ा है उसे हटाककर वहां पर कोई स्थाई निर्माण नहीं किया जाएगा बल्कि अस्थायी रूप से वहां पर गमले रखे जाएंगे। ताकि लोग दोबारा वहां पर कूड़ा न डालें। उन्होंने बताया कि इसके लिए विजय नगर जोन व मोहन नगर जोन पर नगर निगम का फोकस रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in