सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश समस्याएं राजस्व व पुलिस विभाग की
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश समस्याएं राजस्व व पुलिस विभाग की

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश समस्याएं राजस्व व पुलिस विभाग की

फतेहपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, तमाम समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि कई समस्याओं को लेकर सम्बंधित विभाग को निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सबसे अधिक समस्याएं राजस्व और पुलिस विभाग की रही। मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश व एडिशनल एसपी राजेश कुमार सहित एसडीएम आशीष कुमार तथा तहसीलदार गणेश सिंह, एआरओ डॉ. मनोज कुमार उत्तम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि जिस विभाग के विभागाध्यक्ष या उसके प्रतिनिधि को सम्बंधित समस्या दी जा रही है, उसका निस्तारण कर उन्हें शीघ्र अवगत भी कराएं। यदि लापरवाही हुई तो निश्चित रूप से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in