समाजसेविका कमलेश जिला अध्यक्ष नियुक्त
समाजसेविका कमलेश जिला अध्यक्ष नियुक्त

समाजसेविका कमलेश जिला अध्यक्ष नियुक्त

नजीबाबाद (बिजनौर), 03 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय प्रजापति हीरोज़ आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर प्रजापति ने उत्तर प्रदेश में विस्तार करते हुए महिला प्रकोष्ट के लिए वरिष्ठ समाजसेविका कमलेश प्रजापति को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजीव प्रजापति को राजनीतिक सलाहकार और सोशल मीडिया प्रभारी व राजकुमार प्रजापति को नजीबाबाद तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। गुरुवार को नवनियुक्त राजनीतिक सलाहकार राजीव प्रजापति ने समाज से आह्वान किया कि समाज को एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी हासिल करने के लिए अपनीं ताकत का एहसास कराना होगा और आगामी जिला पंचायत चुनाव व 2022 के विधान सभा चुनावों हेतु प्रत्याशियों के चयन करके अभी से तैयारी शुरु करनी होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए अपना पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर लोकेश प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर ऋषिपाल सिंह प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, गुलशन प्रजापति, रंजीत प्रजापति, खूब सिंह प्रजापति, गजेंद्र सिंह प्रजापति, जगराम सिंह प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, निकुल आर्य आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in