समस्त माध्यमिक विद्यालयों में ई ज्ञानगंगा के माध्यम से पढ़ाई : डीआईओएस
समस्त माध्यमिक विद्यालयों में ई ज्ञानगंगा के माध्यम से पढ़ाई : डीआईओएस

समस्त माध्यमिक विद्यालयों में ई ज्ञानगंगा के माध्यम से पढ़ाई : डीआईओएस

स्वयंप्रभा चैनल पर सात वीडियो पाठ हुए प्रसारित प्रयागराज, 22 अगस्त (हि.स)। जनपद में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन हेतु सभी प्रधानाचार्यों की बैठक कर तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कराया जा चुका है। जनपद में उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न विषयों के लगभग 140 वीडियो पाठ तैयार कराकर राज्य स्तर पर प्रेषित किये जा चुके हैं। जिसमें स्वयंप्रभा चैनल पर जनपद के शिक्षकों द्वारा तैयार किये गये सात वीडियो पाठ अब तक प्रसारित भी हो चुके हैं। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन विश्वकर्मा ने शनिवार को देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत छात्रों की पढ़ाई बाधित है। जिसको दूर करने हेतु शासन द्वारा ऑनलाइन, व्हाट्सऐप, ई लर्निंग, गूगल मीट आदि के माध्यम से अप्रैल से ही शिक्षण कार्य गतिमान है। कक्षा 10 व 12 के लिए शैक्षणिक वीडियो स्वयंप्रभा चैनल 22 पर प्रसारित हो रहा है, साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग यू ट्यूब पर भी पाठ अपलोड किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में केन्द्रीकृत शिक्षण व्यवस्था लागू की गयी है। माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल स्कूल एवं ई ज्ञानगंगा के माध्यम से पठन-पाठन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के लिए दूरदर्शन उ.प्र एवं स्वयंप्रभा चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारण होगा। जिसका समय दूरदर्शन उ.प्र पर कक्षा 10 व 12 हेतु अपरान्ह एक से दो बजे तक, ढाई से तीन, 3.30 से 5 तथा 5.30 से 6.30 बजे तक होगा। स्वयंप्रभा चैनल पर कक्षा 9 व 11 हेतु सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 11 से एक बजे तथा अपरान्ह 4.30 से 6.30 बजे होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह में शनिवार को महत्वूपर्ण विषयों के वीडियो पुनः प्रसारित किये जायेंगे। साथ ही शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जायेगा। डीआईओएस ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि सभी प्रधानाचार्य सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे विद्यार्थी जिनके पास टीवी एवं ऑनलाइन शिक्षा हेतु व्यवस्था नहीं है, उनके लिए दूरस्थ शिक्षा से सम्बंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 1057 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनके पठन-पाठन के पर्यवेक्षण हेतु ब्लॉक स्तर पर नोडल प्रधानाचार्य पूर्व से ही मनोनीत किये गये हैं। अब प्रति 10-12 विद्यालय पर अब 84 नोडल प्रधानाचार्य नामित किये गये हैं। जिनका दायित्व होगा कि साप्ताहिक समीक्षात्मक रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। जनपद में नोडल प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी एवं वीडियो समन्वयक प्रभाकर त्रिपाठी को बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in