सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर उपमुख्यमंत्री केशव का कटाक्ष, क्या 'लोकभवन' को 'अखिलेश यादव भवन' बना देना चाहिए

लखनऊ, 13 नवम्बर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अखिलेश जी आपके काम और आपको जनता ने नकारा है। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश जी आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामना है। आपसे प्रदेश पूछना चाहता है, क्या लोकभवन को 'अखिलेश यादव भवन' बना देना चाहिए। आपके समय में राजकोष से बनी सभी परियोजनाओं को 'अखिलेश यादव परियोजना' बना देना चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कार्यालय का सम्पूर्ण कार्य अब 'लोकभवन' से संचालित होता है। जिसका निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुआ था। इसके पहले मुख्यमंत्री कार्यालय का कार्य ऐनेक्सी भवन के पंचम तल से संचालित होता रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के जरिये कहा है कि 'अखिलेश जी कृपया जनादेश का सम्मान करें। जनता ने आपके काम और आपको नकार दिया है। प्रदेश की जनता ने राम राज्य के लिए कमल खिलाया है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in