श्राद्ध व पिंडदान कर कांग्रेसियों ने योगी सरकार को घेरा
श्राद्ध व पिंडदान कर कांग्रेसियों ने योगी सरकार को घेरा

श्राद्ध व पिंडदान कर कांग्रेसियों ने योगी सरकार को घेरा

-विधि-विधान के बीच उपाध्यक्ष शिवाकांत ने कराया मुंडन फतेहपुर, 24 जुलाई (हि.स)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा योगीराज में लोकतंत्र व कानून के राज की मृत्यु होने का आरोप मढ़ते हुए प्रतीकात्मक श्राद्ध व पिंडदान कर योगी सरकार को घेरने का काम किया। विधि-विधान के बीच उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने मुंडन भी कराया। प्रतीकात्मक अस्थियों का विसर्जन भी गंगा जी में किया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि सीएम ने कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्राद्ध व पिंडदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में संगठन के जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने विधि-विधान से मुंडन कराया। यज्ञ व प्रतीकात्मक अस्थियों का विसर्जन बाद में गंगा जी में किया गया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गयी है। लगातार लूट, अपहरण, हत्या जैसी जघन्य वारदातों को अपराधी खुलेआम अंजाम दे रहे हैं और प्रदेश सरकार आंखों में पट्टी बांधे बैठी है। उन्होने कहा कि योगी सरकार ने कानून व्यवस्था की प्रदेश में हत्या कर दी है। जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। प्रदेश में जंगलराज व भ्रष्टाचार कायम हो गया है। कानून व्यवस्था व लोकतंत्र की मृत्यु के प्रतीकात्मक कांग्रेसियों ने यह प्रदर्शन किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in