शिक्षक दिवस पर राज्य सम्मान से नवाजी जाएंगी आदित्य सिंह
शिक्षक दिवस पर राज्य सम्मान से नवाजी जाएंगी आदित्य सिंह

शिक्षक दिवस पर राज्य सम्मान से नवाजी जाएंगी आदित्य सिंह

73 शिक्षक-शिक्षिकाएं राज्य सम्मान से होंगे सम्मानित लखीमपुर-खीरी, 03 सितम्बर (हि.स.)। शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) को होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में खीरी जिले की शिक्षिका आदित्य सिंह भी सम्मानित की जाएंगी। उनको यह पुरस्कार शून्य निवेश नवाचार के तहत बच्चों को शिक्षा देने के लिए दिया जा रहा है। शिक्षिका ने कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए सफल तरीकों के ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल किया। जिससे बच्चों की शिक्षा बाधित नहीं हुई। उनके इन्हीं प्रयासों के लिए उन्हें राज्य सम्मान समारोह से लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पूरे प्रदेश के 73 शिक्षक सम्मानित होंगे। आदित्य सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय कालाडुण्ड में बतौर नवाचारी विज्ञान शिक्षिका के तौर पर तैनात हैं। कोरोना महामारी के बीच उन्होंने न केवल ऑनलाइन क्लास और मोबाइल के जरिए बल्कि स्वयं गांव पहुंचकर तमाम संसाधनों के माध्यम से बच्चों को शिक्षित किया है। आदित्य सिंह बताती हैं कि उनके द्वारा दीक्षा एप, दूरदर्शन चैनल, रेडियो इंग्लिश प्रोग्राम, डिजिटल बुक्स के जरिए बच्चों को शिक्षा दी। यही नहीं उन्होंने यूट्यूब व गुरुशाला के माध्यम से शिक्षण कार्य किया। इसी के साथ साथ उन्होंने इससे पूर्व भी शून्य निवेश नवाचार या कहें कबाड़ से जुगाड़ कर बच्चों को सीमित संसाधनों में उच्च शिक्षा देने का प्रयास किया है उनके द्वारा गत्ते से बनाया गया कंकाल काफी सराहा गया है। ऐसे ही तमाम प्रयोग उनके द्वारा किए गए हैं जो आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। इतना ही नहीं शिक्षिका ने भारत सरकार के डिजिटल इंडिया 'रेस्पांसिवल यूथ फार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम में 96 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया। 50 छात्रों ने ऑनलाइन ट्रेनिंग पूर्ण की। छात्रों ने आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अपने आइडिया आनलाइन सबमिट किए हैं। शिक्षिका के द्वारा शिक्षण कार्य के माध्यम से विज्ञान विषय में पारंगत हुए बच्चों ने देश ही नहीं विदेश तक में तमाम सम्मान प्राप्त किए हैं जिसे स्वयं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सराहा गया है। ऐसे में उनका इस सम्मान में नाम न सिर्फ उनके लिए बल्कि जनपद के लिए भी सम्मान है। हिन्दुस्तान समाचार/देवनन्दन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in