शाहजहांपुर : मुंडन संस्कार से लौट रही पिकप पलटी, 12 लोग घायल
शाहजहांपुर : मुंडन संस्कार से लौट रही पिकप पलटी, 12 लोग घायल

शाहजहांपुर : मुंडन संस्कार से लौट रही पिकप पलटी, 12 लोग घायल

शाहजहांपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। कलान थाना क्षेत्र में मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट रही पिकअप अनियन्त्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकप में सवार बच्चों व महिलाओं समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को कलान के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम कलान थाना क्षेत्र में हाइवे पर पटना देवकली मन्दिर के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप पर सवार करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि अन्य लोगों के भी हल्की चोटे आई हैं। पिकअप में सवार सभी लोग परौर थाना क्षेत्र के ग्राम सगेड़ी के रहने वाले हैं। जोकि पटना देवकली मन्दिर पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न कराकर बापस गांव लौट रहे थे। घायलों में सगेड़ी निवासी राजकुमारी (30), अमन (6), मोनू (5), अनुज (3), जगदेवी (45), काजल (8), आंचल (6), नन्ही देवी (35), शिवानी (5), रूपदेवी, आरती, सुशील, शानू, जान्हवी, छोटी बिटिया, अनुराग (5), काजल (2), मोनी (15), सावित्री (60) आदि हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में घायलों को कलान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है जहां से गंभीर हालत के चलते कुछ घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अमित/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in