व्यापार मंडल की महिलाओं ने कैंडिल जलाकर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
व्यापार मंडल की महिलाओं ने कैंडिल जलाकर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

व्यापार मंडल की महिलाओं ने कैंडिल जलाकर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

-घटना पर दुख जताते हुए शहीदों की आत्मशान्ति के लिए की प्रार्थना फतेहपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। कानपुर जनपद में शहीद हुए 8 पुलिस कर्मचारियों के मामले में दुख प्रकट करते हुए व्यापार मंडल की महिलाओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया तथा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिन्दकी नगर के मोहल्ला लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महिला मंडल कंछल गुट द्वारा कानपुर जनपद के चौबेपुर थाना के अंतर्गत बिकरुपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे तथा उसके साथियों द्वारा गोली चलाए जाने से पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी सहित आठ पुलिस कर्मचारियों के शहीद होने के मामले को लेकर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। व्यापार मंडल की महिलाओं ने कैंडल जलाकर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और कहा कि इस घटना के मुख्य आरोपी विकास दुबे को जल्द पकड़ा जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने का काम किया जाए। अपराध करने वालों को सबक मिल सके। इस मौके पर यूपी उद्योग व्यापार महिला मंडल कंछल गुट की स्वाति ओमर, अनीता किरण, सोनी, दीपाली गुप्ता, पूजा, माला ओमर, सुनीता श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, साक्षी, सोनी, संगीता सहित तमाम मौजूद महिलाएं रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in