वेबीनार कर पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आव्हान
वेबीनार कर पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आव्हान

वेबीनार कर पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आव्हान

फिरोजाबाद, 22 सितम्बर (हि.स.)। सितम्बर माह राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा हैै। इस पोषण अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर मेें सुधार के उददेश्य से किया जा रहा है। जनपद में पोषण अभियान को सफल बनाने एवं लोगों में जन जागरूकता लाने हेतु मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में मीड़िया व सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार के इस महत्वपूर्ण पोषण अभियान को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जन आन्दोलन और सामुदायिक प्रोत्साहन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कुपोषण भारत के लिए एक बड़ी गम्भीर समस्या है पांच वर्ष से कम आयु के बच्चोें में व्याप्त रोग एवं मृत्यु दर कुपोषण का एक प्रमुख कारण है। इसे दूर करने के लिए इस वक्त पूरे देश में ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह‘‘ के रूप में मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का शुभारम्भ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश से कुपोषण को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। उनके खान-पान के आदतों में सुधार लाने के प्रयासों के साथ परम्परागत लोहे की कडाई का उपयोग करना एवं उन देशी अनाजों के उपयोग पर जोर दिया जाए, जो हमारे लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि सितम्बर माह साग-सब्जी एवं फलों के रोपण का उचित समय है, इसलिए पोषण के लिए पौध रोपण अभियान, किचन गार्डन के विकास हेतु क्षेत्रीय स्थल पर प्रोत्साहित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के सफल संचालन हेतु माह सितम्बर, 2019 में आयोजित होने वाली गतिविधियों का कलैण्डर के अनुसार मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 06 माह आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पोषण माह 2020 की गतिविधियों को व्यापक रूप से प्रकाशित किये जाने एवं लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए सराहना करते हुए इसी प्रकार आगे भी सहयोग की अपेक्षा की। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in