लोक निर्माण विभाग में अनिवार्य सेवानिवृति पर आक्रोशित अभियंताओं का प्रदर्शन

लोक निर्माण विभाग में अनिवार्य सेवानिवृति पर आक्रोशित अभियंताओं का प्रदर्शन
लोक निर्माण विभाग में अनिवार्य सेवानिवृति पर आक्रोशित अभियंताओं का प्रदर्शन

लखनऊ, 16 अक्टूबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय के बाहर अभियंताओं ने एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। धरना विभाग द्वारा अनिवार्य सेवानिवृति के विरोध में आयोजित था। इंजीनियर एसोसिएशन की मांग है कि लोक निर्माण विभाग के सात अधिशासी अभियंताओं को जबरन सेवानिवृत किया गया। उनकी कार्यावधि को देखते हुए पुनः मौका दिया जाये। साथ ही आगे अनिवार्य सेवानिवृत्ति किसी भी अभियंता की ना हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि बीते 10 अक्टूबर को राज्यपाल के आदेश के बाद सात अधिशासी अभियंताओं राजेंद्र कुमार, देव पाल, विपिन पचौरिया, पवन कुमार, बृजेश कुमार, रामकेवल एवं मदन कुमार को अनिवार्य सेवानिवृति दी गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in