लम्बे समय बाद सपा जिलाध्यक्ष का कलेक्ट्रेट में जंगी प्रदर्शन, किया घेराव
लम्बे समय बाद सपा जिलाध्यक्ष का कलेक्ट्रेट में जंगी प्रदर्शन, किया घेराव

लम्बे समय बाद सपा जिलाध्यक्ष का कलेक्ट्रेट में जंगी प्रदर्शन, किया घेराव

युवाओं, मछुआरों व किसानों की उठाई समस्याएं झांसी, 14 सितम्बर(हि.स.)। एक लम्बे अर्से के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी का जिला कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ताओं के साथ क्लेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर बड़ी तादाद में जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी के कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। युवाओं की बेरोजगारी के साथ साथ किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि छात्रों के साथ किसानों का आज की सरकार शोषण कर रही है। किसानों के पास आय नहीं बचीं इसके बाबजूद उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। यदि सरकार बेरोजगारों के हितों में निर्णय नहीं लाती है और किसानों के हित में निर्णय नहीं लेती है तो समाजवादी पार्टी के लोग सड़क से संसद तक प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने टहरौली से आए मछुआ समाज के लोगों की समस्या को भी अहम बताते हुए उसके निस्तारण की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in