रेलवे एक दिसम्बर से गोरखधाम और हमसफर एक्सप्रेस की समय सारिणी में करेगा बदलाव
रेलवे एक दिसम्बर से गोरखधाम और हमसफर एक्सप्रेस की समय सारिणी में करेगा बदलाव

रेलवे एक दिसम्बर से गोरखधाम और हमसफर एक्सप्रेस की समय सारिणी में करेगा बदलाव

लखनऊ, 25 नवम्बर (हि.स.)। रेलवे प्रशासन एक दिसम्बर से गोरखधाम एक्सप्रेस और आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव करने जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों के आरंभिक से लेकर अंतिम स्टेशनों तक के समय में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, 02555 गोरखपुर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से एक दिसम्बर से शाम 4:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद से शाम 5:15 बजे, बस्ती से 5:44 बजे, गोंडा से 7:10 बजे, बाराबंकी से रात 8:35 बजे होते हुए रात 9:45 बजे लखनऊ से छूटेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन उन्नाव से रात 20:45 बजे, कानपुर से 11:25 बजे, दूसरे दिन नई दिल्ली से सुबह 5:40 बजे, शकूरबस्ती से 6:13 बजे, नांगलोई से 6:23 बजे, बहादुरगढ़ से 6:36 बजे, रोहतक से 7:48 बजे व भिवानी से 9:10 बजे छूटकर हिसार 10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 02556 हिसार-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हिसार से शाम 05 बजे चलकर कर भिवानी से 6:10 बजे, रोहतक से 7:13 बजे, बहादुरगढ़ से 7:43 बजे, नंगलोई से 7:56 बजे, शकूरबस्ती से रात 8:15 बजे, नई दिल्ली से 9:25 बजे होते हुए कानपुर तड़के 3:10 बजे, उन्नाव से 03:38 बजे, लखनऊ से सुबह 05 बजे रवाना होकर गोरखपुर 09:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, प्रीमियम ट्रेन 02571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर स्पेशल गोरखपुर से शाम 6:45 बजे रवाना होकर आनन्द नगर के रास्ते लखनऊ से रात 1:25 बजे चलकर आनन्द विहार सुबह 8:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 02572 आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर स्पेशल आनन्द विहार से रात प्रस्थान कर लखनऊ से रात 2:40 बजे होते हुए गोरखपुर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि गोरखधाम और आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव एक दिसम्बर से लागू किया जाएगा। इसके पहले 30 नवम्बर तक दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही चलेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in