राहुल और प्रियंका को अपने दोहरे रूप का आत्मचिंतन करना चाहिए : श्रीकांत शर्मा
राहुल और प्रियंका को अपने दोहरे रूप का आत्मचिंतन करना चाहिए : श्रीकांत शर्मा

राहुल और प्रियंका को अपने दोहरे रूप का आत्मचिंतन करना चाहिए : श्रीकांत शर्मा

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री मथुरा जिले मथुरा, 11 अक्टूबर(हि.स.)। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए हुए हैं, यहां उन्होंने बीतीरात प्रशासनिक अमले के साथ कई जगहों का निरीक्षण किया। रात्रि होलीगेट चौराहे पर पहुंचे ऊर्जामंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लाशों की राजनीति करते हैं, उनमें संवेदनशीलता दिखाई नहीं देती है, कहीं भी कोई घटना हो, उन्हें सबकी निंदा करनी चाहिए और अपने दोहरे रूप का भी आत्मचिंतन करना चाहिए। बीतीरात प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि आदि जगहों का निरीक्षण किया और कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत वह होलीगेट पहुंचे जहां ऊर्जामंत्री ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी लाशों की राजनीति करते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, दोनों को आत्मचिंतन करना चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं करती। उनको पता है कि उनकी जमीन पश्चिम बंगाल में खिसक रही है। राजस्थान में पुजारी के साथ हुई घटना के बारे में बोलते हुए कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना है और बहुत ही अफसोस जनक घटना है, विश्वास है कि वहां की सरकार बहुत ही गंभीरता से इस पूरे प्रकरण पर काम करेगी, लेकिन मौतों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और खास तौर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लाशों पर राजनीति करते हैं। लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर आप में संवेदनशीलता है तो आप पुजारी के घर क्यों नहीं गए और उनके परिवार से क्यों नहीं मिले? उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि वामपंथी सरकारों को वहां समाप्त किया गया है, लेकिन दीदी तो वामपंथी से भी दो कदम आगे बढ़कर हैं, उनको मालूम है कि उनकी जमीन पश्चिम बंगाल में खिसक गई है, इसलिए फ्रस्ट्रेशन में आकर भाजपा के जो कार्यकर्ता हैं, उनका वहां दमन हो रहा है, उनकी हत्याएं हो रही हैं। हम लोग जिस कार्यक्रम को कर रहे हैं, उनको भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रोकने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in