राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फूड प्रोसेसिंग निर्मित सामग्रियों के लिए होगा उद्योग स्थापित : सिद्धार्थनाथ सिंह
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फूड प्रोसेसिंग निर्मित सामग्रियों के लिए होगा उद्योग स्थापित : सिद्धार्थनाथ सिंह

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फूड प्रोसेसिंग निर्मित सामग्रियों के लिए होगा उद्योग स्थापित : सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रयागराज, 12 अक्टूबर (हि.स.)। हस्तशिल्पियों के कार्य में लगी महिलाओं को तकनीकी उन्नयन, विपणन, कच्चे माल की व्यवस्था, मानक आदि में पारंगत कराते हुए प्रयागराज में शहर पश्चिमी के गांव को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फूड प्रोसेसिंग से निर्मित सामग्रियों लिए स्थापित किया जाएगा। उन्हें बड़ी कंपनियों के साथ जोड़ महिलाओं के परम्परागत व्यवसाय को बढ़ावा दिये जाने के साथ रोजगार सहित आत्मनिर्भर करने की योजनाएं हैं। यह विचार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने झलवा के सीपी पब्लिक स्कूल में फ़ूड प्रोसेसिंग के दस दिवसीय कौशल अभिवृद्धि प्रशिक्षण ले रही महिला समूह को प्रमाण पत्र वितरित करने के उपरांत व्यक्त किया। कहा कि शहर पश्चिमी में सभी वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मेरा सपना है। शहर पश्चिमी गांव की बस्तियों में बहुत पुराने समय से बड़ी संख्या में महिलाएं फ़ूड प्रोसेसिंग से जुड़े उत्पाद बनाती रही हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए अचार, चटनी, बेकरी, पेस्टीज आदि सामग्रियों के नमूने को ध्यान से देखा और अचार की अच्छी महक पर उनको और अधिक कुशलता से आधुनिक मांग के अनुसार कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्तापरक बनाने के लिये कहा कि सरकार पूरी तरह से महिला सशक्तिकरण के लिये कार्य कर रही है। कहा, कामन फैसलटीज सेन्टर की स्थापना करेंगे। इस दस दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित सुमन देवी, शाहजहां बेगम, नेहा श्रीवास्तव, रोशनी प्रजापति, सविता साहू, अर्चना कुशवाहा, माधुरी पाल, सितारा देवी, आशा देवी, अंजना गुप्ता, प्रीति देवी, आँचल कुशवाहा, पूनम कुशवाहा, अन्नू सोनकर सहित कई सफल प्रशिक्षार्थियों को मंत्री ने प्रमाण पत्र सांपा। गुजरात मॉडल की तरह शहर पश्चिमी के हर गांव की महिला समूहों को भी जोड़कर उनके आय को बढ़ाने में सहायता की जाएगी। इस मौके पर धर्मपत्नी डॉ. नीता सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी, उपायुक्त उद्योग ए.के चौरसिया, जिला खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी राम अवतार यादव, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in