राममन्दिर भूमिपूजन: मुख्यमंत्री योगी के आवास पर दूसरे दिन भी मनाई गई दीपावली
राममन्दिर भूमिपूजन: मुख्यमंत्री योगी के आवास पर दूसरे दिन भी मनाई गई दीपावली

राममन्दिर भूमिपूजन: मुख्यमंत्री योगी के आवास पर दूसरे दिन भी मनाई गई दीपावली

-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सरयू घाट पहुंचकर की आरती लखनऊ, 05 अगस्त (हि.स.)। रामनगरी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद राजधानी समेत पूरे प्रदेश में रामभक्तों ने दूसरे दिन भी अपने घरों, मन्दिरों में दिए प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अयोध्या में सरयू घाट पहुंचकर आरती की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर दिए जलाए। उनके आवास पर मनमोहक रंगोली बनाई गई थी। इस दौरान रामभक्ति का मधुर संगीत पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहा था। इससे पहले मंगलवार को भी उन्होंने सहयोगियों के साथ इसी तरह दीप प्रज्ज्वलित किए थे। मुख्यमंत्री आवास पर आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री स्वयं कल की तरह इसमें शामिल हुए और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने साधु-संतों और आम जनता से 04 और 05 अगस्त को राममन्दिर भूमिपूजन के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाने की अपील की थी। इसी को लेकर उन्होंने आज भी अपने आवास पर दिए प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की। वहीं विभिन्न मठ, मन्दिरों में दीपोत्सव मनाया गया। राम भक्तों ने भी अपने घरों में दिए जलाकर श्रीरामजन्मभूमि पर राम मंदिर के लिए भूमि पूजन को लेकर अपने उत्साह और श्रद्धाभाव को प्रदर्शित किया। राम नगरी में भूमिपूजन कार्यक्रम की सुबह से लोगों का उल्लास चरम पर नजर आया। इसके बाद शाम होने पर रामलला विराजमान का पूजन आरती हुई। जगह-जगह रामभक्तों ने दिए प्रज्वलित कर अपनी खुशी को प्रदर्शित किया। सरयू तट पर शाम की आरती के मौके पर सरयू घाट की सुन्दरता कई गुना ज्यादा बढ़ गई और सरयू के निर्मल जल के बीच जलते दिए से माहौल पूरी तरह राममय हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी सरयू घाट पहुंचकर आरती की। दीपोत्सव के दौरान रामनगरी का कोना-कोना दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in