राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास पर सुंदरकांड का आयोजन किया
राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास पर सुंदरकांड का आयोजन किया

राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास पर सुंदरकांड का आयोजन किया

नजीबाबाद (बिजनौर), 05 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर आज नजीबाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में आरसी पुरम स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु किए जाने वाले शिलान्यास पर सुंदरकांड का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिकों ने पूजा अर्चना की सुंदरकांड के पाठ में भाग लिया । जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद ऋषि पाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह, अर्जुन सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, जिला मंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा डॉ रितेश सैन, राशन डीलर संघ के अध्यक्ष मनोज राठी, अरविंद विश्वकर्मा, निकुल आर्य एडवोकेट ,विनेश चौहान,महेश मलिक एडवोकेट,जिला मंत्री तरुण राजपूत, नगर उपाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह, संजीव गुर्जर, नगर संरक्षक अनिल शर्मा आशीष ,राजेन्द्र शर्मा,नरेन्द्र सिहं, प्रदीप त्रिपाठी, नन्दराम राजपूत, सुनीता शर्मा, विष्णु कुमार विष्णु कुमार खन्ना,शेर सिंह,कारीगर चंद्रपाल सिंह अनीतिका, निशिका,आदि ने भाग लिया सुंदरकांड के समापन के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया पूर्णतया पालन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in