राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, जांच के आदेश
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, जांच के आदेश

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, जांच के आदेश

बांदा, 19 नवम्बर (हि.स.)। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज जनपद बांदा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा में साढे चार करोड़ रुपये की लागत से कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाए जाने पर जांच के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के समय डा0 एस0पी शुक्ल, निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज अतर्रा ने बताया कि इस मल्टीपरपज हाॅल में जिमनेजियम स्पोस्टर्स की आवश्यकता है, इसकी कैपिसिटी 500 बच्चों की है और कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक, राजकीय निर्माण निगम, बांदा द्वारा यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता, आर.ई.एस. को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री का सैम्पेल लेकर जांच करायी जाये। मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग न पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद फैकेल्टिी आवास टाइप-2 का भी निरीक्षण किया जिसकी कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. है। इनके द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता बहुत ही खराब पाई गई और फर्श में टाइल्स की फिटिंग ठीक नहीं थी। सीलन जगह-जगह थी और प्लास्टर भी ठीक तरह से नहीं किया गया था। इसकी लागत 656.22 लाख के सापेक्ष 654 लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। और यह कार्य जून, 2018 में पूरा करना था, लेकिन मौके पर कार्य बन्द पाया गया। मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. को निर्देश दिये कि कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराकर कार्य को पूर्ण करते हुये सम्बन्धित को हैण्डओवर की कार्यवाही की जाये।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी अतर्रा जे.पी. यादव, अधिशाषी अभियन्ता आर.ई.एस. शमीम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल, प्रो0 आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-1 के द्वारा पुर्न निर्माण कराये जा रहे बांदा-बिसण्डा रोड़ भरखरी सम्पर्क मार्ग (02 कि0मी0) का स्थलीय निरीक्षण किया । जिसमें से कूदाल से खुदवा कर सैम्पल लिया गया। मौके पर उपस्थित डी.एन. यादव, अधिशाषी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-1 लो.नि..वि. को निर्देश दिये कि मानक के अनुरूप एवं तय समय में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाये। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in