योगी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की दी बधाई, कहा स्वतंत्र प्रेस जीवंत लोकतंत्र की आधारशिला
योगी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की दी बधाई, कहा स्वतंत्र प्रेस जीवंत लोकतंत्र की आधारशिला

योगी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की दी बधाई, कहा स्वतंत्र प्रेस जीवंत लोकतंत्र की आधारशिला

-समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियां एवं कार्य सराहनीय: हृदय नारायण दीक्षित लखनऊ, 16 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "राष्ट्रीय प्रेस दिवस" की सभी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्र प्रेस एक जीवंत लोकतंत्र की आधारशिला है। अपनी निष्पक्ष व साहसिक पत्रकारिता द्वारा समाज में सृजनकारी चेतना का विकास करते लोकतंत्र के 'सजग प्रहरी' समस्त पत्रकार जनों को "राष्ट्रीय प्रेस दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के उन्नयन के लिए आप सभी के प्रयासों को नमन। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया के समस्त प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती के लिए हम सदैव प्रयासरत हैं। समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियां एवं कार्य सराहनीय हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले सभी बहादुर मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के वैश्विक संकट काल में आप सभी पत्रकार बंधुओं ने सूचनाओं के आदान-प्रदान में तथा आम जनों के बीच जन जागरूकता का प्रसार किया है वह सराहनीय है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले समस्त पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे, सामाजिक सरोकारों को निरंतर आगे लाने में जुटे, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि मौजूदा 'दौर - ए - हुक्मरानों' में कुछ ऐसा फंसना है। ईमानदार और निर्भीक पत्रकारों को कलम भी चलाना है और जान भी बचाना है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस के सभी सम्मानित साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in