योगी ने भारतीय वायु सेना दिवस पर दी बधाई, कहा अविस्मरणीय कर्तव्यपरायणता से सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित
योगी ने भारतीय वायु सेना दिवस पर दी बधाई, कहा अविस्मरणीय कर्तव्यपरायणता से सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित

योगी ने भारतीय वायु सेना दिवस पर दी बधाई, कहा अविस्मरणीय कर्तव्यपरायणता से सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित

लखनऊ, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय वायुसेना गुरुवार को अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि "नभःस्पृशं दीप्तम्" शौर्य, समर्पण, दक्षता एवं पराक्रम का प्रतीक, नभ प्रहरी, शत्रु नाशक, राष्ट्र रक्षक भारतीय वायुसेना के समस्त वायु वीरों को "भारतीय वायु सेना दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि युद्धकाल से लेकर शांतिकाल तक आपकी अविस्मरणीय कर्तव्यपरायणता से सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी आकाश में हमारी ताकत में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सेना के तीनों अंगों के साथ ही भारतीय वायुसेना लगातार मजबूत होती जा रही है। भारतीय वायु सेना के नभरक्षकों की अदम्य साहस, पराक्रम और देश सेवा पर हमें गर्व है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अपने साहस से देश की सेवा करने वाले हमारे वायुसेना के जवानों को नमन एवं भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना पूरी दुनिया के उन कुछ एक वायु सेनाओं में से एक है, जिनसे दुनिया के दूसरे देश थर्राते हैं। सन् 1933 में इसकी शुरुआत से ही भारतीय वायुसेना ने युद्ध के मैदान में और मैदान के बाहर अपनी उपयोगिता को सिद्ध किया है। वायुसेना के स्थापना दिवस पर सेना के जवानों को नमन। वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि समस्त देशवासियों को भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय / रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in