योगी ने प्रो. मनोज सिंह के निधन पर जताया शोक, बताया सिद्धहस्त चित्रकार के साथ उत्कृष्ट शिक्षक
योगी ने प्रो. मनोज सिंह के निधन पर जताया शोक, बताया सिद्धहस्त चित्रकार के साथ उत्कृष्ट शिक्षक

योगी ने प्रो. मनोज सिंह के निधन पर जताया शोक, बताया सिद्धहस्त चित्रकार के साथ उत्कृष्ट शिक्षक

लखनऊ, 07 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ललित कला एवं संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने चित्रकला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक सिद्धहस्त चित्रकार होने के साथ ही उत्कृष्ट शिक्षक भी थे। उनकी मृदुभाषिता और मिलनसारिता के सभी कायल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह के निधन से कला जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in