यूरिया की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दो तहसीलों पर प्रदर्शन
यूरिया की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दो तहसीलों पर प्रदर्शन

यूरिया की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दो तहसीलों पर प्रदर्शन

मोदीनगर 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में किसानों की यूरिया की किल्लत व अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को लोनी व मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन किया। साथ ही वहां के प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोनी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान आज अनाथ हो चुके हैं । उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है। दोनों तहसीलों के प्रशासन को दिए ज्ञापनों में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में हो रही यूरिया की भारी किल्लत से फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों को यूरिया की कमी के कारण खेती करने में भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है। सरकारी समितियों में यूरिया की कमी के कारण इसकी काला बाजारी हो रही है। यूरिया की कमी के कारण किसानों को काॅफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मोदीनगर के शहर के अध्यक्ष आशीष शर्मा ,पूर्व शहर अध्यक्ष सुभाष त्यागी,राधा किशन शर्मा आदि प्रदर्शन में शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in