यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने कराया मुंडन
यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने कराया मुंडन

यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने कराया मुंडन

फिरोजाबाद, 24 जुलाई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को अपना सिर मुंडवा कर तथा तालाब में कानून व्यवस्था की अस्थियां विसर्जित कर अपना विरोध प्रकट किया। यूपी सरकार में मृत स्थिति में आ चुकी कानून व्यवस्था की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसजनों द्वारा गांव मोडा में अपने बालों को मुड़वा कर बिगड़ती कानून व्यवस्था की अस्थियां विसर्जित की। जिसमें रामजी लाल झा, अखिलेश जाटव, रामखिलाड़ी यादव आदि लोगो ने अपने बाल मुंडवाए। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आज हर जगह यूपी में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, अपराधियों का राज है, जंगलराज है। उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। पत्रकार विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है। इस दौरान मनोज भटेले, राकेश यादव, राम नरेश यादव आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in