यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ में चलेंगी 80 और सिटी  बसें
यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ में चलेंगी 80 और सिटी बसें

यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ में चलेंगी 80 और सिटी बसें

लखनऊ, 21 सितम्बर (हि.स.)। सिटी परिवहन राजधानी लखनऊ में यात्रियों की सुविधा के लिए 80 और सिटी बसें चलाएगा। इससे आने वाले दिनों में शहर में बसों की किल्लत नहीं होगी। सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक आरके मंडल ने सोमवार को बताया कि लखनऊ में 260 सीएनजी और 40 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा है। इस समय लखनऊ में 80 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य पुरानी सिटी बसों की स्थिति खराब है। इसलिए अब 80 और सिटी बसों की मरम्मत कराकर रोड पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के दौर में जैसे- जैसे ट्रेनों और बसों का संचालन बढ़ रहा है। वैसे -वैसे यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से दिक्कतें न होने पाए इसलिए और सिटी बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। राजधानी के दुबग्गा और गोमती नगर डिपो में जो बसें खड़ी है अब उनमें से प्रतिदिन आठ से 10 बसों की मरम्मत कराकर शहर के विभिन्न के मार्गों पर भेजने की तैयारी चल रही है। सिटी बसों के अंदर की सीटें और फ्लोरिंग के साथ पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। गौरतलब है कि 260 सिटी बसों के बेड़े में काफी बसों की उम्र पूरी हो चुकी है, लेकिन यात्रियों को हर रूट पर बसों की सुविधा देने के लिए अब मरम्मत कराकर सड़क पर उतारने की तैयारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in