यमुना का जलस्तर बढ़ा, अजीतमल से गोहानी कला गांव का टूटा सम्पर्क मार्ग
यमुना का जलस्तर बढ़ा, अजीतमल से गोहानी कला गांव का टूटा सम्पर्क मार्ग

यमुना का जलस्तर बढ़ा, अजीतमल से गोहानी कला गांव का टूटा सम्पर्क मार्ग

औरैया, 03 सितम्बर (हि.स.)। राजस्थान से छोड़े गये पानी के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर से आसपास क्षेत्र के रहने वाले लोगों की चिन्ताएं भी बढ़ गयी है। यमुना का पानी से सम्पर्क मार्ग डूब गया तथा फसलों की ओर तेजी से पानी बढ़ने से किसान बुरी तरह बेचैन है। तहसील कर्मचारियों ने बाढ़ क्षेत्र के गांव में डेरा डाल लिया है तथा लोगों को सर्तक रहने के लिये लगातार जागरूक कर रहे हैं। राजस्थान से छोड़े गये पानी के बाद दो दिन से लगातार बढ़ रहे यमुना का जल स्तर अजीमल तहसील क्षेत्र के जाजपुर गौहानीकलां मार्ग पर पहुंच गया, जिससे गौहानी कलां को जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। वहां के रहने वाले लोग अब गांव में ही फंस गये हैं। गांव के आसपास क्षेत्र में किसानों की खड़ी फसल में भी पानी भर गया, जिससे कई एकड़ भूमि जलमग्न हो गयी है। इससे किसानों की चिन्ताएं लगातार बढ़ती जा रही है। यमुना के बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुये तहसील प्रशासन द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के कानूनगों एवं लेखपालों के माध्यम से बाढ़ क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। गांवों में डेरा डाले कानूनगों एवं लेखपाल लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुये और ग्रामीणों को सर्तक रहने और अधिक पानी होने पर गांव खाली करने आदि के लिये लगातार जागरूक कर रहे हैं। वहीं, चिकित्सा विभाग भी पिछले वर्ष की आपदा को देखते हुये पहले से ही सतर्क है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.विमल ने बताया कि एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियों को बाढ़ वाले क्षेत्र में लगाया गया है। अगर कोई बीमार व्यक्ति मिलता है तो उसे दवा उपलब्ध करायी जा रही है तथा बाढ़ क्षेत्र के गावों में बिलीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव भी किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी रमापति ने बताया कि बाढ़ का पानी रात दो बजे तक 110.33 पर पहुंच कर स्थिर हो गया है। क्षेत्र में लेखपाल एवं कानूनगों तैनात है। बराबर नजर रखी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in