मोदी सरकार ने लोक कल्याणकारी नीतियों का किया क्रियान्वयन : देवेश
मोदी सरकार ने लोक कल्याणकारी नीतियों का किया क्रियान्वयन : देवेश

मोदी सरकार ने लोक कल्याणकारी नीतियों का किया क्रियान्वयन : देवेश

चित्रकूट, 29 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने लोक कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के क्रियान्वयन से पं दीनदयाल के विचारों को क्रियान्वित किया है। किसानों की आय दुगुनी करने को महत्वपूर्ण विधेयकों को पास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को समय पर प्रशिक्षण देती है। मंडलों के प्रशिक्षण होने हैं। जिसके तहत बैठक आयोजित है। मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने अध्यक्षता करते हुए मऊ मंडल, कर्वी नगर मंडल, गनीवां मंडल के सभी सेक्टर प्रमुखों, प्रभारियो, मंडल पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि डायरी बनाकर बूथ की पूरी संरचना जातीय समीकरण अन्य दलों व प्रभावशाली लोगों के नाम लिखें। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता के लिए कार्य की अपनी कार्य पद्वति का अनुपालन करके मण्डल प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बना सकते है। इस मौके पर राघवेन्द्र सिंह, राजेश जायसवाल, देव त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, हरिओम करवरिया, युधिष्ठिर सिंह, महेन्द्र कोटार्य, ब्रजेश पाण्डेय, मुन्नालाल प्रजापति, मीडिया प्रमुख भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in