मोदी के जन्मदिन पर सत्तर कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान, 70 गांवों में रोपित होंगे पौधे : अशोक
मोदी के जन्मदिन पर सत्तर कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान, 70 गांवों में रोपित होंगे पौधे : अशोक

मोदी के जन्मदिन पर सत्तर कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान, 70 गांवों में रोपित होंगे पौधे : अशोक

मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिला ई-बुक का किया विमोचन हमीरपुर, 07 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा की वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंसिंग जरिये सोमवार को मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सेवा ही संगठन नाम की जिला ई-बुक किया विमोचन किया। जिला संगठनात्मक बैठक में नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर 70 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे, साथ ही 70 गरीब भाई बहनों को चश्मा तथा 70 गांवों में पौधे रोपित किये जायेंगे। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने भाजपा जरिये सेवा ही संगठन नाम की जिला ई-बुक का विमोचन करते हुये मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में नियमों का पालन पार्टी के कार्यकर्ता जान जोखिम में डालकर सेवा कार्यों में लगे हैं इसे भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सेवा ही संगठन है। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने सूची की समीक्षा करते कहा कि जिले के सभी सेक्टर संयोजकों का विधानसभा वर्ग 9 सितंबर से 13 सितंबर तक होना है। प्रथम कार्यक्रम आगामी 14 से 20 सितंबर के कार्यक्रमों के बीच 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के 70वॉ जन्म दिवस सेवा कार्य करके मनाएंगे। 14 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा 70 कार्यकर्ता द्वारा ब्लड डोनेशन, 15 सितंबर को 70 गरीब भाई बहनों को चश्मा वितरित करना, 16 सितंबर को जिला मुख्यालय के 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, 17 सितंबर को 70 दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करना, 18 सितंबर को 70 गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में फल वितरण करना, 19 सितंबर को जिले के 70 गांव में स्वच्छता अभियान करना एवं 20 सितंबर को जिले के 70 ग्राम पंचायतों में पेड़ लगाकर भाजपा कार्यकर्ता मोदी का जन्म दिन मनाएंगे। दूसरा आगामी कार्यक्रम 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा। जिसमें 25 सितंबर को जिले के सभी बूथों पर भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। वही 2 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जयंती का आयोजन करेंगे। समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता ने सभी जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी दी। जिला महामंत्री गणेश यादव ने संचालन किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, सुमेरपुर पश्चिमी मंडल प्रभारी रामदेव सिंह, जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी भाजपा किशन व्यास, जिला महामंत्री रामदास सुदर्शन व नरवेंद्र सिंह जिला मंत्री लक्ष्मी रतन साहू, संतराम गुप्ता व रोहित शिवहरे आदि लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in