मेरठ समेत पूरे प्रदेश के 17,724 माध्यमिक विद्यालयों में हुआ शक्ति मंच का गठन
मेरठ समेत पूरे प्रदेश के 17,724 माध्यमिक विद्यालयों में हुआ शक्ति मंच का गठन

मेरठ समेत पूरे प्रदेश के 17,724 माध्यमिक विद्यालयों में हुआ शक्ति मंच का गठन

मेरठ, 21 नवम्बर (हि.स.)। महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन शक्ति अभियान रंग ला रहा है। मेरठ समेत प्रदेश के 17,724 माध्यमिक विद्यालयों में शक्ति मंच का गठन हुआ है। इसके अलावा बालिकाओं को थानों की कमान देकर उनमें सशक्तिकरण की भावना भरी जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश के स्कूलों में उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के संचालित विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए हैं। प्रथम चरण में बालिकाओं के अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराने, नेतृत्व एवं सहयोग की क्षमता विकास, किशोरावस्था की जिज्ञासाओं, आशंकाओं के सन्दर्भ में परिचर्चा करने और बच्चियों एवं महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति चेतना जागृत करने के लिए 17,724 माध्यमिक विद्यालयों में शक्ति मंच का गठन किया गया है। अभियान के तहत आन्तरिक शिकायत समिति के उद्देश्यों एवं कार्यकलापों के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को जागरूक किया गया है। समाज में बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की भावना जागृत करने और संवेनदशील बनाये जाने के लिए 25,57,466 बालक और माता-पिता द्वारा बालिका सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण की गई। प्रदेश में एनसीसी, स्काउट गाडड स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से नवरात्र के दौरान विभिन्न स्थानों पर 3,350 से अधिक दलों द्वारा स्टाल लगाकर लगभग दो लाख महिलाओं व बालिकाओं को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं के विधिक अधिकारों, आत्मरक्षा के लिए 24,939 अध्यापिकाओं तथा 99,058 बालिकाओं को विद्यालय परिसर में प्रशिक्षण दिया गया है। दूरदर्शन पर प्रसारित आत्मरक्षा सम्बन्धी वीडियो तथा 29.06 लाख वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन 60.75 लाख विद्यार्थियों को इस अभियान से लाभान्वित किया गया। 'मिशन शक्ति' के अन्तर्गत प्रदेश के 17093 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं की सुरक्षा विषयक विधिक प्रावधानों तथा सम्मान विषयक मुद्दों पर जागरूकता के लिए विशेषज्ञ महिला सन्दर्भदाताओं के माध्यम से प्रदेश के 17,727 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए परिचर्चा की गई। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत सूक्ष्म व्यायाम किक-पंच ब्लाक घातक हथियारों या चाकू आदि से बचाव करने के लिए 29,898 अध्यापिकाओं 1,38,670 बालिकाओं को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराते हुए प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु परिचर्चा एवं आत्मरक्षा हेतु ऑननलाइन 29.06 लाख वाट्सप ग्रुप के माध्यम से आनॅलाइन अध्ययनरत लगभग 64.85 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रदेश के समस्त विद्यालयों में विधिक अधिकारों एवं आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिलाया गया। अपर मुख्य निदेशक आराधना शुक्ला ने सभी जिला जिलों में नवम्बर 2020 से अप्रैल, 2021 तक प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में अभियान चलाने के निर्देश दिए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा विषयक विधिक प्रावधानों तथा सम्मान विषयक मुद्दों पर परिचर्चा, महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि विषयों पर प्रदेश के समस्त विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in