मेघालय के राज्यपाल बनने पर सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव हिसावदा में मना जश्न
मेघालय के राज्यपाल बनने पर सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव हिसावदा में मना जश्न

मेघालय के राज्यपाल बनने पर सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव हिसावदा में मना जश्न

बागपत, 18 अगस्त (हि.स.)। जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव निवासी सत्यपाल सिंह के मेघालय का राज्यपाल बनने पर ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। सत्यपाल सिंह का जन्म किसान परिवार में 24 जुलाई 1946 को हिसावदा गांव में हुआ था। सत्यपाल सिंह ने मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई की थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ रहते हुए सत्यपाल सिंह ने राजनीति का पाठ पढ़ा था। सत्यपाल सिंह 1974 में विधानसभा सदस्य रहे थे। नौवीं लोकसभा में वर्ष 1989 में अलीगढ़ से जनता दल के सांसद रहे थे। वर्ष 1980 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे। सत्यपाल सिंह को नवमबर 2019 में गोवा का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पूर्व सत्यपाल सिंह अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे थे। इनके कार्यकाल के दौरान ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था। सत्यपाल सिंह सितम्बर 2017 में बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। बिहार के राज्यपाल रहते हुए उनका पैतृक गांव में आना हुआ था। उसी दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ था। अनु मलिक ने बताया कि सत्यपाल सिंह के मेघालय का राज्यपाल बनने से गांव में जश्न का माहौल है। लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और खुशियां मनाईं। हिन्दुस्थान समाचार/ गौरव साहनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in