मूसलाधार बारिश में गिरा कच्चा मकान, दो महिलाओं की मौत, चार घायल
मूसलाधार बारिश में गिरा कच्चा मकान, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

मूसलाधार बारिश में गिरा कच्चा मकान, दो महिलाओं की मौत, चार घायल

आजमगढ़, 24 सितम्बर (हि.स.)। जिले में बुधवार की शाम से हो रही मूसलाधार बारिश गुरुवार को भी जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दो थाना क्षेत्रों में कच्चा मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गयी है। जबकि चार लोग घायल हो गये है। पहली घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के मझौली गांव की है, जहां भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से घर के अंदर सो रही चनौती 45 वर्ष की मलबे में दबने से मौत हो गयी। बारिश में ग्रामीणों ने किसी तरह से मलबे को हटाकर शव को बाहर निकाला। वहीं दूसरी घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के अतरारी गांव में भी भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से सजनी 60 वर्ष पत्नी राजकुमार की मौत हो गई। जबकि परिवार के राजकुमार, धनमती, लालमन व कृष्ण घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके साथ ही जहानगंज के कोढ़वा में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिधारी थाना क्षेत्र के लोहरही समेदा और अहरौला थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गयी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in