मुस्कान और रचना की रंगोली ने जीता हर किसी का मन
मुस्कान और रचना की रंगोली ने जीता हर किसी का मन

मुस्कान और रचना की रंगोली ने जीता हर किसी का मन

- संजना और आकांक्षा को मिला तीसरा पुरस्कार - जागरूक कानपुर अभियान के तहत सीफार का आयोजन कानपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जागरूक कानपुर अभियान के तहत शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गंगागंज के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन श्रमिक भारतीय संस्था के प्रेरणा महिला समिति संघ के सहयोग से सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की किशोरियाें व महिलाओं ने मनमोहक एवं संदेश देने वाली रंगोली बनाकर आमजन को कोरोना के प्रति सजग और सर्तक रहने का संदेश दिया। रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से महिलाओं ने मास्क की उपयोगिता, शारीरिक दूरी और हाथों को बार-बार धोने के संदेशों को आमजन तक पहुंचाया। प्रतियोगिता में प्रेरणा महिला समिति संघ की 30 किशोरियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में समिति की अध्यक्ष मिथलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश पाल और काउंसलर व प्रशिक्षक सीमा पांडेय शामिल रहे। प्रेरणा महिला समिति की काउंसलर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर उनके माध्यम सेे कोरोना के प्रति जनजागृति पैदा की जा रही है। इसी क्रम में इस रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। कोरोना का रंग भले ही भयानक हो, लेकिन किशोरियों और महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर कारोना से बचाव का जो संदेश दिया है वह सराहनीय है। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, दो गज दूरी रखने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने के लिए मुस्कान को प्रथम विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर रचना शर्मा और तीसरा पुरस्कार संजना रावत और आकांक्षा वर्मा को संयुक्त रूप से दिया गया। इन सभी विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार स्वरूप कोविड-19 सुरक्षा किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में किशोरी बूंद बचत संगठन की सचिव सुनीता विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में स्नेहा दिवाकर, सुजाता, नीलू, पिंकी, कंचन, स्वाति रावत, लक्ष्मी, सुनीता सिंह, सुमन, प्रिंसी आदि ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in