मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षा नीति को लेकर 17 सदस्यीय टास्क फोर्स के गठन को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षा नीति को लेकर 17 सदस्यीय टास्क फोर्स के गठन को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षा नीति को लेकर 17 सदस्यीय टास्क फोर्स के गठन को दी मंजूरी

-उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा होंगे टास्क फोर्स के अध्यक्ष लखनऊ, 19 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उत्तर प्रदेश में सफल क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए 17 सदस्यीय टास्क फोर्स के गठन को संस्तुति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे तथा बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) डॉ.सतीश द्विवेदी सह अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही डॉ. विनय पाठक कुलपति एकेटीयू लखनऊ, वाचस्पति मिश्र अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, वी.पी.खंडेलवाल पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा भी इस टास्क फोर्स में सदस्य नामित किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मोहन, डॉ. निशी पांडेय तथा डॉ. अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। विजय किरण आनंद महानिदेशक, सर्व शिक्षा अभियान टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक देश में साल 1968 में पहली और दूसरी 1986 में लागू हुई। दुर्भाग्य से दोनों बार शिक्षा का समावेशी रूप नहीं हो पाया। इसमें परिवर्तन भी जमीनी तौर पर नहीं हो पाया। अब 34 साल बाद शिक्षा का प्रारूप शिक्षा नीति के रूप में रखा गया है। शिक्षा का ऐसा स्वरूप जो रोजगार प्रदान करने वाला हो, उसकी आवश्यकता पड़ेगी। शिक्षकों की भी ट्रेनिंग किस तरह से हो ये बातें हमें जोड़नी होंगी। नई शिक्षा नीति में इन बातों का ध्यान रखा गया है। हमें शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षा को लाना है और गुणवत्ता के लिए हमें शिक्षक कों केंद्र बिंदु बनाना है। उन्होंने कहा कि इस नीति का शिक्षा पर सकारात्मक बदलाव ही होगा ना कि विपक्ष की नकारात्मक सोच के अनुसार बदलाव होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in