मीरजापुर के विपिन कुमार को नवी मुंबई का आयुक्त बनाए जाने पर गृह जनपद में खुशी की लहर
मीरजापुर के विपिन कुमार को नवी मुंबई का आयुक्त बनाए जाने पर गृह जनपद में खुशी की लहर

मीरजापुर के विपिन कुमार को नवी मुंबई का आयुक्त बनाए जाने पर गृह जनपद में खुशी की लहर

मीरजापुर, 03 सितम्बर (हि.स.)। जनपद के एक गांव में जन्मे और उसी माटी में पले-बढ़े नवी मुंबई के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विपिन कुमार सिंह को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को गंगा देवी बालिका इंटर कॉलेज में बैठक की, जिसमें नवी मुंबई का आयुक्त बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। भाकियू विंध्याचल मंडल के संरक्षक रास बिहारी सिंह ने कहा कि जनपद और हमारे गांव के लिए यह गौरव की बात है। इससे संपूर्ण जिले का भी मान बड़ा है। चुनार तहसील के ग्राम हिनौता माफी में जन्में तथा ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विपिन सिंह युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। हमेशा लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते रहना उनकी खासियत रही है। बैठक के दौरान विंध्याचल मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि यह अत्यंत ही खुशी की बात है कि विंध्याचल के माटी के लाल ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। जिससे हम लोगों का सिर गर्व से ऊंचा उठा है। श्रीमती गंगा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है। हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in