मिशन शक्ति : महिला हेल्प डेस्क पर खुलकर अपनी बातें कह सकेंगी पीड़ित महिलाएं
मिशन शक्ति : महिला हेल्प डेस्क पर खुलकर अपनी बातें कह सकेंगी पीड़ित महिलाएं

मिशन शक्ति : महिला हेल्प डेस्क पर खुलकर अपनी बातें कह सकेंगी पीड़ित महिलाएं

बलरामपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। महिलाओं की सुरक्षा व कानूनी सहायता के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पूरे प्रदेश के साथ जनपद के आठ थानों में एक साथ महिला डेस्क का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा किया गया। कोतवाली नगर में सदर विधायक पल्टूराम, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, महिला थाना में क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्र, उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा, सादुल्लानगर में क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह, ललिया में विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, हरैया में क्षेत्राधिकारी सदर प्रेम कुमार थापा, तुलसीपुर में विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू,जरवा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने थानों में बनाए गए महिला डेस्क का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जनपद के अन्य थानों पर महिला जागरुकता की रैली निकाल प्रभारी निरीक्षकों के द्वारा महिला डेस्क का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि सभी थानों में खोले गए महिला हेल्प डेस्क 24 घंटे प्रत्येक दिन खुले रहेंगे। महिला डेस्क में महिला अधिकारी मौजूद रहेंगी। महिला संबंधी किसी भी अपराध की शिकायत मिलते ही महिला डेस्क पर पीड़िता को मिली तहरीर की रसीद दी जाएगी। महिला संबंधी अपराधों को लेकर तेजी से कार्रवाई होगी। महिला हेल्प डेस्क बन जाने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इस डेस्क के माध्यम से मौजू महिला अधिकारी को पीड़ित महिलाएं निसंकोच अपनी बातें खुल के बता सकेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in