माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले विपक्ष को उपचुनाव में जनता देगी जवाब- स्वतंत्र देव सिंह
माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले विपक्ष को उपचुनाव में जनता देगी जवाब- स्वतंत्र देव सिंह

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले विपक्ष को उपचुनाव में जनता देगी जवाब- स्वतंत्र देव सिंह

फिरोजाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। टूण्डला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को टूण्डला पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले विपक्ष को उपचुनाव में जनता जवाब देगी। प्रदेश की जिन सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। उन सीटों में से एक जिले की टूण्डला सीट भी शामिल है। इस सीट से भाजपा ने प्रेमपाल सिंह धनगर को अपना उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन किया। नामांकन से पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नामांकन सभा व संगठनात्म चर्चा को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले विपक्ष को उपचुनाव में जनता करारा जबाब देगी। वंशवाद व जातिवाद की राजनीति कोे देश नकार चुका हैं, लेकिन विपक्ष जातिवाद व परिवारवाद की जकड़न से आजाद नहीं हो पा रहा है। भाजपा के लिए हर चुनाव अहम है, इस उपचुनाव में भी जनता हमें विजय का आशीर्वाद देगी। भाजपा की विजय में गांव, गरीब, किसान की खुशहाली की विजय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए को समाप्त करके अखण्ड भारत की संकल्पना को पूर्ण किया है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का सदियों पूराना स्वप्न साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, सभी को आवास, शौचालय, बैंक एकाउन्ट, गैस कनेक्शन पहुंचाकर अन्त्योदय का संकल्प पूर्ण हो रहा है। अंत्योदय की भावना के अनुरूप आखिरी पायदान पर खड़ा व्यक्ति ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक शक्ति समपन्न बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हम सभी अपना संकल्प जोड़कर साथ चले। भाजपा के कार्यकर्ता सतत सम्पर्क, संवाद व सहयोग के द्वारा बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति तक जुड़ते हैं और यही भाजपा की शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा उपचुनाव में विजयश्री हासिल करेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अब पूरी एकजुटता के साथ प्रत्येक बूथ पर मजबूती के साथ पार्टी का विजय परचम फहराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवार प्रेमपाल सिंह धनगर को भारी मतों से जिताने की अपील की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से भी रुबरु हुए। उन्होंने यूपी में विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने को लेकर कहा कि सपा-बसपा शासन में लोग छह बजे घरों में छिप जाते थे, लेकिन आज लोग घूम सकते है। लोग घूम भी रहे हैं। बिजली आ रही है, हर प्रकार की व्यवस्था है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरस्त है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस का काम राजनीति करने का है, लेकिन हमने दलितों वंचितों और मजदूरों के लिये काम किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in